कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फिर जेम्स बॉन्ड बनेंगे डेनियल क्रेग

लंदन। हॉलीवुड अभिनेता डेनियल क्रेग एक बार फिर "जेम्स बॉन्ड" बनने के लिए तैयार हैं। बॉन्ड सीरिज में बतौर बॉन्ड यह उनकी तीसरी फिल्म होगी। 41 वर्षीय क्रेग ने बताया कि इस समय फिल्म के कंसेप्ट पर काम चल रहा हैं और अगले साल तक यह रिलीज हो जाएगी। गौरतलब है कि 1953 में एक नॉवेल के कॉल्पनिक किरदार के आधार पर जेम्स बॉन्ड अस्तित्व में आया था। खास बात यह है कि अभी तक फिल्म के निर्देशक तय नहीं हो पाया हैं। इससे पहले डेनियल क्रेग ने "कसीनो रॉयल" और "क्वांटम ऑफ सोलेस" जैसी दो बॉन्ड फिल्मों में भी जबर्दस्त अभिनय किया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें