श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में राजनीति के खेल मे उलझने से इनकार करते हुए कहा कि 109 मौतों का जितना दुख उन्हें है, उतना किसी को नही होगा और उन्हें ऎसा लग रहा है जैसे कोई उनके दिल के 109 टुकडे निकाल कर ले गया है। उमर ने विधानसभा में विपक्ष की ओर से उठाए गए मुद्दों पर कहा-मैं 109 मौतों पर किसी प्रकार की राजनीति करने के लिए तैयार नहीं हूं। मैं शोक प्रस्ताव को राजनीतिक प्रस्ताव में बदलने के लिए तैयार नहीं हूं, अल्लाह जानता है कि मैं इन जिंदगियों को खोने से इतना दुखी हूं।
उमर ने कहा कि मुझ लग रहा है कि किसी ने मेरे सीने पर हाथ रख कर मेरे दिल से 109 टुकडे निकाल लिए है। किसी ने गोलियां चलाई लेकिन मुझे लग रहा है कि किसी ने मेरे कंधे पर बंदूक चलाई है।
भारत समाचार
मौतों पर राजनीति नहीं करूंगा: उमर





















