कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

करूणाकरण अस्तपताल में भर्ती

तिरूवनंतपुरम। केरल के चार बार मुख्यमंत्री रहे वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता के. करूणाकरण को बुखार की शिकायत के बाद गुरूवार को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह 92 वर्ष के हैं। डाक्टरों के मुताबिक करूणाकरण को गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है और उनकी तबीयत ठीक है। डाक्टरों का कहना है कि उन्हें सीने में संक्रमण है और उन्हें एक सप्ताह तक आराम की सलाह दी गई है। गत वर्ष नवम्बर में उन्हें एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती किया गया था।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें