कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कनाडाई मुद्रा अमेरिकी डॉलर से महंगी हुई

टोरंटो। कमोडिटी और तेल की कीमतों के बढ़ने से कनाडा का डॉलर पिछले दो वर्षो में पहली बार अमेरिकी डॉलर से थो़डा महंगा हो गया है। बुधवार को कारोबार खत्म होने पर कनाडा की मुद्रा "लूनेइ" 100.08 अमेरिकी सेंट पर बंद हुई। कनाडा के डॉलर का मूल्य नवंबर 2007 में 1.10 अमेरिकी डॉलर के सर्वोच्चा स्तर पर पहुंचा था। इसके बाद वैश्विक आर्थिक मंदी के दौर में कनाडा की मुद्रा की कीमत 77 अमेरिकी सेंट तक गिरी। कनाडा अपने निर्यात का 78 फीसदी हिस्सा अमेरिका को भेजता है और मुद्रा की कीमत बढ़ने से देश के विनिर्माताओं और निर्यातकों को परेशानी का सामना करना प़डेगा। निर्यात के अलावा लूनेइ की कीमत बढ़ने से कनाडा का पर्यटन भी प्रभावित होगा क्योंकि अमेरिका से काफी अधिक पर्यटक कनाडा पहुंचते हैं। इसके साथ ही कनाडा के खुदरा विक्रेताओं को भी नुकसान होगा क्योंकि सीमा पार अमेरिका में कनाडा के नागरिकों की दुकानें ब़डी संख्या में हैं। कनाडा के शीर्ष पांच बैंकों के अनुसार कनाडा का डॉलर इस वर्ष संभवत: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत रहेगा और अगले वर्ष अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के तेज होने के बाद उसमें गिरावट आ सकती है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें