मुंबई। भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाडी कपिल देव ने कहा कि स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में अगर तीनों पाकिस्तानी क्रिकेटर दोषी पाए जाते है तो उनके प्रति रहम नहीं दिखाना चाहिए और उन्हें सख्त सजा मिलनी चहिए।
कपिल ने कहा कि खेल में सट्टेबाजी कोई नई बात नहीं है लेकिन यह बात समझ से परे है कि कानून प्रवर्तन एजेसियों को इस बारे में कैसे पता नहीं चलता। इस महान क्रिकेटर ने पत्रकारों से कहा कि हार कोई जानता है कि खेल में सट्टेबाजी जमकर होती है। यह कैसे संभव होता है कि सरकार या पुलिस को इस बारे में कुछ भी पता नहीं चलता। उन्होंने कहा कि आईसीसी को फिक्सिंग मामले में दोष्ाी पाए जाने वाले खिलाडियों के खिलाफ कडी कार्रवाई करनी चाहिए।





















