नोएडा। डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली अग्रणी कम्पनी कैनन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने खुदरा कारोबार में उतरने की घोषणा की है। अगले तीन वर्ष में कम्पनी "कैनन इमैज स्`ायर" नाम से देश के 150 शहरों में 300 खुदरा स्टोर खोलेगी।
इस तरह के पहले स्टोर का उद्घाटन शुक्रवार को कम्पनी के ब्रांड एम्बेस्डर सचिन तेंदुलकर ने नोएड के ग्रेट इंडिया पैलेस में किया। इस स्टोर में कम्पनी के करीब 80 उत्पाद हैं।
इस वर्ष दिसम्बर तक कैनन की योजना पांच स्टोर खोलने की है। इनमें से तीन स्टोर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जबकि नासिक और बेंगलुरू में एक-एक स्टोर खोले जाएंगे। कम्पनी की योजना छह मेट्रो शहरों में 100 स्टोर और 200 स्टोर देश के दूसरे एवं तीसरे श्रेणी के शहरों में खोलने की है।
इस मौके पर कम्पनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनसाकू कोनिशि ने कहा, ""आज का उपभोक्ता काफी शिक्षित और समझदार है और हम उसकी जरूरतों को समझते हुए बेहतर विकल्प मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं।"" उन्होंने कहा कि भारतीय उपभोक्ता आज बेहतर और उच्चा गुणवत्ता वाले उत्पादों की मांग कर रहा है।
कम्पनी के उपाध्यक्ष आलोक भारद्वाज ने कहा, ""यह हमारे लिए एक गर्व का क्षण है।"" उन्होंने कहा कि कम्पनी के खुदरा कारोबार में उतरने से न केवल मुनाफा बढ़ेगा बल्कि उपभोक्ताओं को भी कैनन के नए-नए उत्पादों के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि खुदरा कारोबार से कम्पनी ने पहले वर्ष 100 करो़ड रूपये राजस्व का लक्ष्य तय किया। तीसरे वर्ष में 600 करो़ड रूपये राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य तय किया गया।
कम्पनी की योजना प्रत्येक स्टोर पर करीब 50 लाख रूपये खर्च करने की है। इस तरह अगले तीन वर्ष में नए स्टोरों को खोलने पर 150 करो़ड रूपये निवेश किए जाएंगे।
भारत समाचार
तीन वर्षो में 300 स्टोर खोलेगी कैनन





















