कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आस्ट्रेलियाई युवाओं के लिए "बैगी ग्रीन" कैप ही है : सिडल

मेलबर्न 17,सितम्बर। 20 ट्वेंटी क्रिकेट की बढती लोकप्रियता से क्रिकेटरों के टेस्ट करियर को तिलांजलि देकर फ्रीलांसर बनने के नए खतरे के बीच तेज गेदबाज पीटर सिडल ने कहा कि आस्ट्रेलियाई युवाओं के लिए अभी भी प्राथमिकता "बैगी ग्रीन" कैप ही है। उन्होंने डेविड वार्नर का उदाहरण दिया जिन्होंने ट्वंटी 20 क्रिकेट में कामयाबी के बावजूद टेस्ट क्रिकेट को हमेशा तरजीह दी है। सिडल ने कहा, "ट्वंटी 20 क्रिकेट मनोरंजन है लेकिन असल रोमांच बैगी ग्रीन पहनकर आस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैच खेलने में आता है।" उन्होंने कहा, यदि डेविड वार्नर को देखे तो उन्होंने काफी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है लेकिन हर इंटरव्यू में उसने यही कहा है कि वह आस्टे्रलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है।" टी 20 क्रिकेट पर घ्यान केंद्रित करने के लिए इंग्लैण्ड के हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ के ईसीबी का अनुबंघ ठुकराने के बाद से क्रिकेटरों में फ्रीलांस का चलन बढने से आशंकांए पैदा हो गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें