रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 12 दिन पहले अगवा किए गए चार पुलिसकर्मियों को नक्सलवादियों ने गुरूवार को रिहा कर दिया है। रिहाई के बाद वे दंतेव़ाडा के पुलिस प्रमुख के दफ्तर में पहुंच गए हैं। नक्सलियों ने इन पुलिसकर्मियों को मादे़ड-बीजापुर के बीच स्थित जंगलों में कुछ स्थानीय पत्रकारों के सामन रिहा किया। इसके कुछ घंटे बाद ये पुलिसकर्मी दंतेव़ाडा के पुलिस प्रमुख आरपी कालुरी के दफ्तर पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया है और पूछताछ के बाद उन्हें घर पहुंचाया जाएगा। गौरतलब है कि हाल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा था कि बंदियों को जल्द रिहा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। माओवादियों ने इन पुलिसकर्मियों की रिहाई के लिए पुलिस की हिरासत में उनके सहयोगियों को रिहा करने और उनके खिलाफ सशस्त्र अभियान बंद कर बातचीत शुरू करने की मांग की थी।
माओवादियों ने पुलिसकर्मियों की रिहाई के लिए जो समयसीमा रखी थी, वह समाप्त हो गई थी और इसके बाद उनके बारे में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। माओवादियों ने छत्तीसगढ़ा के बीजापुर जिले में 19 सितंबर को नौ पुलिसकर्मियों को अगवा कर तीन हत्या कर दी थी और बाकी चार को बंधक बना लिया था। बाद में धमकी दी थी कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे उनकी भी हत्या कर देंगे।
भारत समाचार
छत्तीसगढ़: बंधक चारों पुलिसकर्मी रिहा





















