मुंबई। निजी विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइन्स का घाटा दिसंबर को समाप्त हुई तीसरी तिमाही में बढकर 419.96 करोड रूपए पंहुच गया। वर्ष 2008 की समान अवधि में उसे 413.39 करोड रूपए का घाटा हुआ था। विजय माल्या द्वारा प्रवर्तित किंगफिगर एयरलाइन्स को दिसंबर तिमाही के दौरान 1,352.45 करोड रूपए की परिचालन आय हुई जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 1,447.83 करोड रूपए थी। कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में घरेलू परिचालनों से कंपनी को 15 करोड रूपए लाभ हुआ, जबकि अक्टूबर-दिंसबर, 2008 में उसे घरेलू परिचालनों से 1,058 करोड का नुकसान हुआ था।