नई दिल्ली। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी के कारों पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी बढाकर दस प्रतिशत करने के बाद प्रमुख कार निर्माताओं ने कीमतों में लगभग 25 हजार रूपये की बढोतरी की बात की है।> प्रमुख कंपनियों का कहना है कि कार की कीमतों में करीब 25 हजार रूपये तक का इजाफा हो सकता है। मारूति सुजूकी इंडिया ने कहा कि उसकी कारें दो प्रतिशत तक महंगी होगी जबकि ह्यूंदै मोटर इंडिया ने कहा, उसकी कार की कीमतों में 6500 से 25 हजार रूपये तक की औसत बढोतरी होगी। मारूति के चेयरमैन आर.सी. भार्गव ने कहा कि कार की कीमतें दो प्रतिशत तक बढेंगी। वित्त मंत्री सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में बढोतरी के कारण ऎसा करना अनिवार्य होगा। सरकार ने सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी को बढाकर दस प्रतिशत कर दिया है। इस बीच ह्ंयूदै के एक प्रवक्ता ने कहा, हमें मजबूरन 6500 से 25 हजार रूपये की बढोतरी करनी होगी। वॉल्वो ऑटो इंडिया ने भी कहा कि सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में बढोतरी से उसकी कारों के दाम बढेंगे।