नई दिल्ली। विश्व डोपिंग रोधी एजेसी (वाडा) ने घोषणा की है कि प्रतिबंधित पदार्थो के सेवन के मामले में संदिग्ध खिलाडी यदि अन्य मानकों पर खरे उतरते है तो उन्हें दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने दिया जा सकता है। राष्ट्रीय डोपिग रोधी एजेसी (नाडा) के महानिदेशक राहुल भटनागर ने एक बयान में कहा कि नाडा ने इस मामले में वाडा से स्पष्ट्रीकरण मांगा था जिसके जवाब में वाडा ने कहा है कि अस्थाई निलंबन वापस ले लिए जाने के बाद खिलाडियों को निलंबित नहीं कहा जा सकता है। इसलिए वे दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के काबिल है। भारत के छह पहलवानों और कुछ तैराकों के नमूने प्रतिबंधित मिथाइल हेक्सा नीमाइन के परीक्षण में पॉजीटिव पाए गए थे जिसके बाद इन खिलाडियों के इस प्रतियोगिता में खेल सकने पर प्रश्न चिन्ह लग गया था। नाडा ने इन खिलाडियों पर अस्थाई प्रतिबंध लगाया था जिसे बांद में हटा लिया गया। वाडा ने 18 सितंबर को उपरोक्त दवा को चिन्हित श्रेणी से निकाल कर अचिन्हित श्रेणी में डाल दिया था जिसके बाद डोपिंग रोधी अनुशासन समिति ने खिलाडियों पर अस्थाई प्रतिबंध हटा लिया था।
भारत समाचार
खेल सकते है डोपिंग के संदिग्ध : वाडा





















