लास एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री चार्लिज थेरोन इन दिनों अपने नए मित्र और मॉडल अभिनेता एरिक थैल के साथ समय बिता रही हैं। वेबसाइट "एशेशोबिज डॉट काम" के मुताबिक एरिक के एक मित्र ने बताया, ""दोनों में बहुत सी समानताएं हैं। वह एक किसान की तरह हैं और अपनी सब्जियां खुद उगाते हैं। हॉलीवुड से निराश होने के बाद दोनों अपने फार्मो पर चले जाते हैं।"" थेरोन और एरिक ने हालांकि इन खबरों की न तो पुष्टि की है और न ही इससे इंकार किया है। इससे पहले थेरोन अभिनेता और निर्देशक स्टुअर्ट टोंसेंड के साथ समय बिता चुकी हैं लेकिन इसी वर्ष जनवरी में दोनों के बीच अलगाव हो गया था।
भारत समाचार
नए मित्र के साथ व्यस्त हैं थेरोन !





















