कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मारूति ने पेश की नई आल्टो

नई दिल्ली। देश की सबसे ब़डी कार निर्माता कंपनी मारूती सुजूकी ने बुधवार को अपने सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल ऑल्टो का नया वर्जन जारी किया।

इस नए वर्जन की एक्स शोरूम, दिल्ली कीमत है 3.03 लाख रू. से 3.16 लाख रू. के बीच। एक लीटर इंजन वाले इस नए वर्जन का नाम है ऑल्टो-के10। मारूती सुजूकी इंडिया एमएसआई के प्रबंध निदेशक व सीईओ शिन्जो नाकानिशी ने बताया कि अपने प्रदर्शन, ईधन की कम खपत व आकर्षक दामों के पैकेज के कारण यह देश की सबसे प्रसिद्ध कार बन गई है।  ऑल्टो के-10 भी शोहरत कमाएगी।

प्रति माह 20,000 यूनिट की औसत ब्रिकी के साथ यह देश की सबसे अधिक बिकने वाली कार है। कंपनी को उम्मीद है कि नई ऑल्टो के-10 के बाजार में आने से यह और ग्राहकों को खींचेगी। कंपनी का दावा है कि यह 20.2 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें