कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चेन्नई के व्यवसायी को अमेरिकी फेलोशिप

चेन्नई। चेन्नई में स़डक किनारे इडली बेचने वाले एक व्यक्ति के कैटरिंग व्यवसाय से जु़डे बेटे को एक अमेरिकी फेलोशिप कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला है। कभी पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस फेलोशिप के लिए चयनित हुए चार भारतीयों में से आईआईएम-अहमदाबाद से स्नातक व बिट्स पिलानी के छात्र रहे 30 वर्षीय ई. शरत बाबू अकेले उद्यमी हैं।

उन्हें अमेरिका के "ब्यूरो ऑफ एजुकेशन एंड कल्चरल एफेयर्स, यूथ डिविजन" द्वारा आयोजित "लेजिसलेटिव फेलोशिप प्रोग्राम" के लिए चुना गया है। नोबेल पुरस्कार विजेता व ग्रीन बैंक के संस्थापक मुहम्मद यूनुस और कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। बाबू ने बताया, ""इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से 24 लोगों को चुना गया है। मुझे पिछले साल भी इसमें हिस्सा लेने का मौका मिला था लेकिन उस समय मैं लोकसभा चुनाव ल़ड रहा था और अपने व्यापार की देख-रेख कर रहा था इसलिए मैंने वह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।"" बाबू को उनके संस्थागत (औद्योगिक, कारपोरेट और शैक्षिक) खान-पान केंद्र "फूडकिंग कैटरिंग सर्विसेज" के साथ 2006 में उद्यमशीलता के लिए चुना गया था। शनिवार को वह 10 अक्टूबर के दिन को भूख के प्रति जागरूकता लाने वाले "हंगर फ्री डे" के रूप में मनाने की तैयारियों में व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर 2010 (10.10.10) को "हंगरफ्री इंडिया फाउंडेशन" देशभर के 50 अनाथालयों में 15,000 बच्चाों को विशेष भोजन कराएगा।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें