लंदन। गायिका चेरिल कोल अब ज्यूलरी डिजाइनर भी बन गई हैं। उन्होंने ज्यूलरी कंपनी डी ग्रिसोगोनो के लिए अंगूठियों का संग्रह डिजाइन किया है।
इससे पहले चेरिल ने उनके गीत "प्रॉमिस दिस" की सफलता के बाद "प्रॉमिस" नाम से यूरोपीय जौहरियों के लिए गहने डिजाइन किए थे। वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक चेरिल इस कंपनी के साथ पहली बार काम नहीं कर रही हैं। कंपनी ने इस साल की शुरूआत में कांस में एक रात्रिभोज पार्टी का आयोजन किया था और चेरिल ने इस पार्टी में 30 मिनट की प्रस्तुति देने के लिए 389,575 डॉलर लिए थे।
भारत समाचार
ज्यूलरी डिजाइनर बनीं चेरिल





















