कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पुलिस अधिकारी की महिलाओं ने की धुलाई

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश)। जलालाबाद पुलिस थाने पर एक युवती के साथ बदसलूकी से उत्तेजित महिलाओं ने एक वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक की पिटाई कर दी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार हवालात में बंद भाई से मिलने गई एक लडकी के साथ बदसलूकी से उत्तेजित महिलाओं के एक समूह ने कल जलालाबाद पुलिस थाने पर धावा बोल दिया और वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक जगदीश सिंह की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं को हमलावर देख जगदीश ने स्वयं को एक कमरे में बंद कर लिया, लेकिन महिलाओं ने दरवाजा तोडकर उन्हें बाहर खींच लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे बचाया। महिलाओं ने बाद में सडक यातायात जाम कर दिया और वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जांच का आश्वासन लेने के बाद ही हठीं। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद वर्मा ने बताया है कि पुलिस थाने पर हमला करने वाली महिलाओं के विरूद्ध सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप में मुकददमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी शिकायत की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया है कि जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस अधिकारी के विरूद्ध भी करार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें