कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चिदम्बरम ने की दिल्ली पुलिस की सराहना

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान "पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों" के लिए दिल्ली पुलिस की प्रशंसा की है जिसके प्रयासों के बगैर यह आयोजन इतना कामयाब नहीं हो सकता था। चिदम्बरम ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त वाई.एस. डडवाल को लिखे एक पत्र में कहा है, ""मैं दिल्ली पुलिस को उसके पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों की बदौलत हासिल शानदार उपलब्धि की सराहना करता हूं।"" चिदम्बरम ने कहा कि वह उन्हें और उनकी टीम-हाल ही में भर्ती कांस्टेबलों तक को हार्दिक बधाई देना चाहते हैं जिन्होंने हर संबद्ध व्यक्ति खासतौर पर खिलाडियो और दर्शकों की सराहना बटोरी है। उन्होंने कहा कि पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बगैर राष्ट्रमंडल खेल इतने कामयाब नहीं हो सकते थे। चिदम्बरम ने कहा कि वह जानते हैं कि दिल्ली पुलिस को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कई महिला एवं पुलिस कर्मियों का सहयोग मिला और उन्होंने उन सभी का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, ""मैं खेल आयोजन स्थलों, प्रशिक्षण स्थलों और खेलगांव में तैनात कमांडरों की विशेष तौर पर सराहना करना चाहता हूं...एक बार फिर मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें