नई दिल्ली। तंबाकू उत्पाद बनाने से लेकर होटल का व्यवसाय करने वाली प्रमुख कंपनी आईटीसी के निदेशक मंडल ने अपने निवेशकों को एक शेयर पर एक बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है।
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को सूचित किया है कि बोनस शेयर प्रति एक रूपए के होंगे। कंपनी के निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में 1:1 के अनुपात में शेयर जारी करने का फैसला किया गया। निदेशक मंडल ने कंपनी की शेयर पूंजी 500 करो़ड रूपए से बढ़ाकर 1000 करो़ड रूपए करने को भी मंजूरी दी। कंपनी की वार्षिक आम बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। आम बैठक 23 जुलाई को होगी।





















