बीजिंग। चीनी कार निर्माता कंपनी गीली, टाटा की नैनो से भी सस्ती कार बनाने जा रही है। गीली की यह नई कार 2012 तक बाजार में आएगी और इसकी कीमत करीब 2,250 डॉलर होगी।
भारत में नैनो की कीमत 2,200 डॉलर से 3,800 डॉलर के बीच है। चीनी की यह नई कार बीजिंग में हाल ही में प्रदर्शित की गई छोटी और आकर्षक कार जैसी होगी। गीली ने हाल ही स्वीडिश ब्रांड फोर्ड के वोल्वो को खरीदा है। गीली का कहना है कि उसकी इस नई सस्ती कार की गुणवत्ता टाटा की नैनो कार से कहीं बेहतर होगी। चार सीटों वाली इस कार में 70 हार्सपावर वाला इंजन और पांच गियर होंगे।





















