कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेंसेक्स में 561 और निफ्टी 176 अंकों की उछाल के साथ बंद

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में साप्ताहिक कारोबार के पहले दिन सोमवार को तेजी का रूख रहा। सेंसेक्स 561.44 और निफ्टी 176.55 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक "सेंसेक्स" 561.44 अंकों (3.35 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,330.55 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक "निफ्टी" 175.55 अंकों (3.50 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,193.60 पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 163.90 अंकों (2.40 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,998.15 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 239.35 अंकों (2.75 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,948.70 पर बंद हुआ।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें