चेन्नई, 17 सितंबर। एशियाई महिला बास्केटबॉल चैपियनशिप 23वीं फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल बास्केटबॉल (फीबा) आज से शुरू हो रही है। भारत की महिला टीम को आज से शुरू हो रही 23वें फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल बास्केटबॉल (फीबा) एशियाई महिला बास्केटबॉल चैपियनशिप में पदक पाने के लिए एंडी-चोटी का जोर लगाना होगा। घरेलू दर्शकों की हौसलाअफजाई काफी हद तक अनुभवी कप्तान गीतू अन्ना जोस के नेतृत्व में खेलने जा रही भारतीय खिलाडियों के काम आ सकती है लेकिन पदक अच्छे प्रदर्शन के बाद ही आश्वस्त हो सकेगा। इस टूर्नामेंट में मेजबान भारत के अलावा दक्षिण कोरिया, चीनी ताइपे, जापान और चीन सहित 12 टीमें हिस्सा लेगी। इस टूर्नामेंट के माघ्यम से तीन टीमें 2010 में चेक गणराज्य में होने वाली विश्व चैपियनशिप में हिस्सा लेने का हक हासिल कर सकेगी। कोरिया और चीन लगातार विश्व चैपियनशि में हिस्सा लेते रहे है लेकिन चीनी ताइपे को 2006 में हिस्सा लेने का मौका मिला था। जापान पिछली बार क्वालीफाई नहीं कर सका था। लेकिन इस बार वह अपनी पूरी ताकत झोक देना चाहेगा। भारतीय टीम भी विश्व कप में खेलने की पात्रता हासिल करना चाहेगी। भारतीय टीम ने दो साल पहले दक्षिण कोरिया में आयोजित चैपियनशिप के पहले चरण की बाघा पार करते हुए दूसरे चरण में खेलने की योग्यता हासिल की थी। यह सफलता उसे इस बार कामयाबी दिला सकती है।