लंदन। दुनिया का सबसे छोटा आदमी होने के लिए गिनीज वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज कोलंबिया का 24 वर्षीय डांसर एडवार्ड निनो हर्नाडेज खुद को अद्भूत व्यक्ति मानता है।
एडवार्ड की लंबाई मात्र 27 इंच है और उसकी ख्वाहिश फास्ट कार खरीदने और दुनिया का भ्रमण करने की है। एडवार्ड जिन हस्तियों से मिलने की हसरत रखता है, उनमें जैकी चान, सिल्वेस्टर स्टालान और पूर्व कंबोडियाई राष्ट्रपति एल्वरो यूराइब शामिल है। एडवार्ड का वजन 10 किलो है और दुनिया का जीवित वह सबसे छोटा व्यक्ति है। पार्ट टाइम डांसर एडवार्ड का कहना है कि मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मेरे जैसा और कोई नहीं। वह यह भी खुलासा करता है कि उसकी एक गर्लफ्रेंड भी है जिसकी लंबाई 5 फीट से कम है। हालांकि एडवार्ड के दोनों आंखों में कैट्रेक्ट्स है जिससे उसे धुंधला दिखता है और परिवार के पास उसका इलाज कराने के लिए पैसे नहीं है, इसके बावजूद उसे एक फिल्म में बतौर ड्रग चोर का रोल मिल गया है। एडवार्ड की 43 वर्षीय मां नोएमी हर्नाडेज के मुताबिक वह पांच बच्चों में सबसे बडा है और जब वह दो साल का था, तब से उसका बढना रूक गया। डॉक्टर कभी इसका जवाब नहीं दे सके कि वह क्यों इतना छोटा है। जन्म के समय उसका वजन 1.5 किलो और लंबाई मात्र 15 इंच थी। डॉक्टर भी इस बात को लेकर हैरान थे कि वह इतना छोटा क्यों है। दुनिया का सबसे छोटा आदमी होने और गिनीज बुक में नाम दर्ज होने के बाद चर्चा में आना एडवार्ड को अच्छा लगता है लेकिन उसकी एक पीडा भी है। वह कहता है कि लोग हमेशा मुझे छुना चाहते है और गोद में उठाना चाहते है। इससे मुझे बहुत दुख होता है।
भारत समाचार
दुनिया का सबसे छोटा व्यक्ति निनो





















