जयपुर। हरमाडा इलाके में एक बेरोजगार युवक से नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगों ने तीन लाख रूपए ठग लिए। ठगी का शिकार राजकुमार दौलतपुरा का रहने वाला है। पीडित युवक ने इस्तगासे के जरिए थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार पीडित की मुलाकात आरोपी बाबूलाल व अजय से जून माह में हुई थी। कुछ दिनों बाद आरोपी अजय ने खुद को कलेक्टर का निजी सहायक बताते हुए उस सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसके आरोपी से मुलाकात तीन जून में हुई थी। आरोपियों ने उससे नौकरी के नाम पर तीन लाख रूपए ले लिए और एक माह बाद काम करने का आश्वासन दिया। काफी दिनों बाद जब नौकरी नही लगी तो राजकुमार ने उनसे रूपए वापस देने की मांग की इस पर वे उसे रूपए देने के लिए टालते रहे। कुछ दिन पहले जब दोनों गांव से गायब हो गए तो उसने थाने में इस्तगासे के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज करी जांच प्रारंभ कर दी।
भारत समाचार
नौकरी लगाने के नाम पर तीन लाख ठगे





















