कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : समापन से पहले घूम नहीं सकेंगे आस्ट्रेलियाई

नई दिल्ली। आस्टे्रलियाई प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख स्टीव मोनेघेट्टी ने राष्ट्रमंडल खेलो के लिए तैयार खेल गांव की सुविधाओं को लेकर प्रसन्नता जाहिर की है। मोनेघेट्टी ने हालांकि कहा कि आस्टे्रलियाई खिलाडियों को समापन से पहले घूमने की छूट नहीं है। वर्ष 1994 में आयोजित विक्टोरिया गेम्स में मैराथन का स्वर्ण पदक जीतने वाले मोनेघेट्टी ने कहा कि खिलाç़डयों से कहा गया है कि आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए वे खेल गांव या आयोजन स्थलों से बाहर टीम की जर्सी न पहनें। मोनेघेट्टी ने खेल गांव में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, ""हमें क्या करना है और क्या नहीं, इस संबंध में आस्टे्रलियाई राष्ट्रमंडल खेल संघ से कोई निर्देश नहीं मिला है। लेकिन यहां सुरक्षा शानदार है। आस्टे्रलियाई खिलाç़डयों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है।"" ""हम खेल गांव या आयोजन स्थलों से बाहर घूम नहीं सकते। खिलाç़डयों को स्पर्धा खत्म होने के बाद सीधे खेल गांव लौटना है। खेल खत्म होने के बाद ही आस्टे्रलियाई खिल़ाडी कहीं घूम-फिर सकते हैं।"" वर्ष 2006 में मेलबर्न में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयार खेल गांव के मेयर नियुक्त किए गए मोनेघेट्टी ने कहा कि खेल गांव की खूब आलोचना हुई है लेकिन यह बहुत व्यवस्थित है और आस्टे्रलियाई खिलाडियों को किसी प्रकार की शिकायत नहीं है। ""हमें यहां किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। हम यहां रविवार को पहुंचे हैं और तब से लेकर आज तक हमें कोई परेशानी नहीं हुई है। मैंने खिलाç़डयों से खेल गांव को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं सुनी है। रहने की व्यवस्था बेहतरीन है और खान-पान बहुत ही शानदार है।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें