पटना। बिहार के सीवान मंडल कारागार (जेल) में शनिवार त़डके जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में छापेमारी की गई।
इस दौरान जेल से मतदाता सूची के कुछ पन्ने तथा कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अमृत राज के नेतृत्व में छापेमारी सुबह तीन बजे की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि जेल के विभिन्न वार्डों से 4,700 रूपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि जेल के एक वार्ड से मतदाता सूची के दो पन्ने भी मिले हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इस जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सांसद शहाबुद्दीन भी बंद हैं।
भारत समाचार
बिहार में सिवान जेल से मतदाता सूची बरामद





















