भारत समाचार
भारत को विश्व बैंक से चार अरब डॉलर का कर्ज

इस कर्ज को चुकता करने की मियाद तीस साल होगी। चार अरब डॉलर से ज्यादा के इस कर्ज में से बैंक क्षेत्र के लिए 2 अरब डॉलर, इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी आईएफसीएल के लिए 1.19 अरब डॉलर औरह्व पॉवर ग्रिड के पांचवे चरण के विस्तार के लिए एक अरब डॉलर का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा 15 करोड डॉलर आंध्र प्रदेश के जलापूर्ति और स्वच्छता जैसे कार्यक्रमों के लिए मंजूर किया गया है। आईएफसीएल मानती है कि इतने लंबे समय के लिए कर्ज मिलना बडी राहत की बात है।




















