नई दिल्ली। बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल रविवार को महिला एकल मुकाबले के तीसरे दौर में पहुंच गई। दूसरे दौरे में उन्होंने वेल्स की सारा थामस को 21-5, 21-9 से पराजित किया। मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता चेतन आनंद भी रविवार को तीसरे दौर में पहुंच गए।
आनंद ने नाइजीरिया के ओलाओलुआवा फागबेमी को 21-12, 21-6 से पराजित किया। अपने ही देश के पी. कश्यप ने जमैका के चाल्र्स कोंरान को 21-5, 21-12 से पराजित किया जबकि अदिति मुतातकर ने श्रीलंका की यापा दाहानायके सुबोधा कुमारी को 21-14, 21-7 से पराजित किया। मिश्रित युगल में भारत की ज्वाला गुट्टा और वी. दिजू की जो़डी ने जमैका की हेनरी आंद्रे थ्योडोर और कृष्टल कार्जों की जो़डी को 21-13, 21-08 से हराया। पुरूषों के युगल मुकाबले में भारत के रूपेश कुमार और अश्विनी पोनप्पा की जो़डी ने आस्ट्रेलिया की राज वीरन और वीरन रेणुगा विथी की जो़डी को 21-16, 18-21, 21-18 से पराजित किया।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : सायना, चेतन तीसरे दौर में पहुंचे




















