कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : डोपिंग में दोषी 2 एथलीट और 4 पहलवान निलंबित

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए देश की टीम में शामिल किए गए छह खिलाडियों को राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) की जांच में दोषी पाए जाने के बाद उनके संघों ने अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया। निलंबित किए जाने वालों में दो एथलीट और चार पहलवान शामिल हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष जी. एस. मांडर ने बताया कि निलंबित किए गए पहलवान हैं सुमित (74 किग्रा), मौसम खत्री (96 किग्रा), राजीव तोमर (120) और गुरशरणप्रीत कौर (72 किग्रा)। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए इनके स्थान पर दूसरे खिलाडियों को चुन लिया गया है। डोप टेस्ट में दोषी पाए गए दोनों एथलीट हैं सौरव विज और आकाश अंतिल। विज को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में पिछले दिनों शामिल किया गया था। भारतीय एथलीट संघ के सचिव रवींद्र चौधरी ने कहा कि नाडा की रिपोर्ट के आधार पर दोनों को अस्थायी तौर पर निलंबित किया जाता है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें