मुंबई, 29 सितंबर। देश के शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 159.91 अंक ऊपर 16,852.91 पर और एनएसई का निफ्टी 47.90 की तेजी के साथ 5006.85 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.41 प्रतिशत ऊपर और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.70 प्रतिशत चढ़ने में कामयाब हुआ। सेक्टोरल इंडेक्सेस में बीएसई आईटी इंडेक्स 2.21 प्रतिशत, बीएसई ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.50 प्रतिशत ऊपर और बीएसई हेल्थकेयर इंडेक्स 1.37 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। निफ्टी में जिन शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त रही उनमें सन फार्मा, सिपला, टीसीएस, ओएनजीसी और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख है। वहीं बीपीसीएल, रैनबैक्सी, जिंदल स्टील, यूनिटेक और एसबीआई गिरने वालों में प्रमुख है। दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 172 अंक की बढ़त के साथ 16,865 और एनएसई का निफ्टी 48 अंक की तेजी के साथ 5007 पर कारोबार कर रहा था।