कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खेलों पर आतंकी हमले का गंभीर खतरा: आस्ट्रेलिया

सिडनी। आस्ट्रेलियाई एथलेटिक्स संघ ने भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान आतंकी हमले का गंभीर खतरा होने की आशंको जताई है। साथ ही अपने खिलाडियों को इसमें हिस्सा लेने के बारे में दोबारा सोचने की सलाह दी है।

एथलेटिक्स आस्ट्रेलिया ने ट्रैक एवं फील्ड खिलाडियों को भेजे गए एक ई-मेल में कहा गया कि नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान आतंकी हमले का गंभीर खतरा मौजूद होगा। उनके अनुसार 2000 से अब तक दिल्ली में बाजारों, रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक जगहों पर 14 हमले हो चुके है। जिनमें सैकडों लोग मारे गए थे। डेली टेलीग्राफ में प्रकाशित मेल के अनुसार दिल्ली में मौजूद रहने वाले आस्ट्रेलियाई खिलाडियों को यह बात ध्यान में रखनी होगी कि यह खेल आतंकवाद के खतरे से भरपूर सुरक्षा माहौल में संचालित होगे। इस वजह से खिलाडियों को भारत में ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। हालांकि आस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल खेल संघ के अध्यक्ष पेरी क्रासह्वाइट यह कह चुके हंै कि वे दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों से हटने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अब भी वहां जाने के बारे में सोच रहे है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें