नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए विकसित किए गए खेल गांव का दौरा किया और वहां चल रही साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। दीक्षित ने कहा कि खेलगांव में सारा काम बुधवार तक पूरा हो जाएगा।
दीक्षित ने संवाददाताओं को बताया, ""मैं यहां खिलाडियों और प्रतिनिधियों के लिए सुविधाओं और समन्वय की निगरानी करने आई थी। सभी समस्याओं के निदान के लिए यहां लगभग 45 वरिष्ठ अधिकारी रूके हुए हैं।"" दीक्षित ने कहा कि बुधवार तक सबकुछ तैयार हो जाएगा और सोमवार तक लगभग 600 फ्लैट सौंप दिए जाएंगे। खेलगांव को गंदा और रहने के अयोग्य कहे जाने के बाद केंद्रीय कैबिनेट सचिव के.एम.चंद्रशेखर ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया था कि खेलगांव की जिम्मेदारी वह संभाले।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल : बुधवार तक तैयार हो जाएगा खेल गांव





















