कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खेलगांव की सुविधाओं से खुश आस्ट्रेलियाई

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के अभियान प्रमुख स्टीव मोनोगेट्टी ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए उनके खिलाडियों और प्रतिनिधियों को दी गई सुविधाओं पर संतोष जताया। उन्होंने कहा है कि हम काफी मेहनत कर रहे है। हम सबसे बडा दल लेकर आए है और खेलगांव में कोई दिक्कत नहीं है। आस्ट्रेलियाई खिलाडियों ने खाने, यातायात और सुरक्षा सुविधाओं की भी खूब तारीफ की। लानबॉल खिलाडी लिसे आर्मिटेज ने कहा कि यहां सब अच्छा है। डाइनिंग हाल जबर्दस्त है। मेलबर्न जैसा ही है। सुरक्षा के भी पूरे उपाय है। मुझे कोई दिक्कत नहीं हो रही। आस्ट्रेलिया के मीडिया अधिकारी जान गार्टफील्ड ने भी सुविधाओं की तारीफ करते हुए कहा कि हम सुविधाओं से बहुत खुश है। खेलगांव बहुत अच्छा है। डाइनिंग परिसर, अभ्यास परिसर, रिहायशी परिसर बेहतरीन है। हमारे खिलाडियों को कोई परेशानी नहीं है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें