कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : न्यूजीलैंड के टेनिस स्टार डेनिएल हटे

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के टेनिस स्टार मार्कस डैनिएल ने रविवार को शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों से अपना नाम वापस ले लिया है।
डैनिएल ने अपने इस फैसले के पीछे पीठ दर्द का हवाला दिया है। भारत पहुंचे न्यूजीलैंड के चीफ-दे-मिशन डेव कुरी ने इसकी पुष्टि कर दी है।
कुरी ने कहा कि सुरक्षा कारणों, डेंगू की आशंका और मूलभूत सुवधिओं की कमी को देखते हुए उनके देश के कुछ और खिल़ाडी दिल्ली पहुंचने से इंकार कर सकते हैं। डैनिएल एक सप्ताह के भीतर नाम वापस लेने वाली तीसरे कीवी खिल़ाडी हैं। शुक्रवार को महिला टेनिस खिल़ाडी एलिन बैरी ने स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों से नाम वापस लिया था। एक सप्ताह पहले साइकिल चालक ग्रेग हेन्डरसन ने यह कहते हुए अपना नाम वापस ले लिया था कि नई दिल्ली में "कई तरह के खतरे" हैं। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के प्रमुख सदस्य के तौर पर न्यूजीलैंड ने नई दिल्ली में तैयारियों को लेकर सबसे अधिक सवाल ख़डे किए हैं। उसने मुख्य तौर पर सुरक्षा और साफ-सफाई को मुद्दा बनाया था। कीवी खिलाç़डयों का ब़डा दल नई दिल्ली पहुंच चुका है। सबसे अहम बात यह है कि भारत पहुंच चुके किसी भी कीवी खिल़ाडी ने व्यवस्था को लेकर शिकायत नहीं की है। आयोजन समिति (ओसी) के एक प्रमुख सदस्य का कहना है कि जो खिल़ाडी भारत पहुंच चुके हैं, उन्हें व्यव्स्था को लेकर कोई शिकायत नहीं है लेकिन जो नहीं आए हैं, वे मुख्य रूप से अपने देश की मीडिया पर आश्रित हैं जबकि कीवी मीडिया हमारी तैयारियों को लेकर अच्छी खबरें प्रसारित नहीं कर रहा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें