कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल (एथलेटिक्स) : पिता को पास न मिलने से नाराज हुए गौ़डा

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों के डिस्कस थ्रो स्पर्धा (एथलेटिक्स) में भारत को पहलारजत पदक दिलाने वाले विकास गौ़डा अपने पिता सह व्यक्तिगत कोच शिव गौ़डा को पास देने से इंकार करने पर अधिकारियों पर जमकर बरसे।
गौ़डा ने कहा कि अपने प्रदर्शन से वह "संतुष्ट" और "प्रसन्न" हैं, लेकिन अधिकारियों के रवैये से "बहुत दुखी" हैं। एक खेल आयोजन स्थल की गैलरियों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ""कोई दूसरा रास्ता नहीं था, उन्होंने टिकट खरीदा और गैलरी में बैठकर मुझे खेलते हुए देखा।"" जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 27 वर्षीय गौ़डा ने संवाददाताओं से कहा, ""अंतिम क्षण तक मैंने अधिकारियों से उन्हें पास दिलाने का अनुरोध किया, लेकिन वे राजी नहीं हुए। मेरे पिता ने भी कल (शनिवार) को उन लोगों से फरियाद की थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।"" गौ़डा ने कांस्य पदक हासिल करने के लिए 63.69 मीटर दूर मेटल फेंका। ऑस्ट्रेलिया के बेन हैराडिन ने 65.45 मीटर दूर डिस्कस फेंककर स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि कनाडा के कार्ल एंड्र्यू मीयर्सकफ ने 60.64 मीटर दूर डिस्कस फेंककर कांस्य पदक हासिल किया। मैसूर में जन्मे और अमेरिका के मैरीलैंड में पल-बढ़े गौ़डा ने कहा, ""मैं पिछले तीन वर्षो से लगातार आ रही समस्याओं से परेशान हू।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें