हैदराबाद। आंध्रप्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) की रविवार को आयोजित परीक्षा के दौरान तेलंगाना क्षेत्र में छिटपुट हिंसा की घटनाएं हुई।
तेलंगाना समर्थक छात्रों ने या तो परीक्षा का बहिष्कार किया या परीक्षा केंद्रों पर प्रदर्शन किया। परीक्षा का विरोध कर रहे छात्रों ने रविवार को उस्मानिया विश्वविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर हंगामा किया। इसमें तीन लोग घायल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बी.एड कॉलेज में सुरक्षा ƒोरे को तो़ड दिया और परीक्षा केंद्र में घुस गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लाठीचार्ज में कुछ छात्र घायल हुए हैं और कई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उस्मानिया विश्वविद्यालय संयुक्त कार्य समिति (ओयुजेएसी) और तेलंगाना समर्थन अन्य संगठनों के बंद के परीक्षा बहिष्कार के आह्वान को देखते हुए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए थे लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उसे विफल कर दिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और ओयुजेएसी के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेडों को उख़ाड दिया और कॉलेज परिसर में प्रवेश कर गए। सत्तारूढ़़ कांग्रेस और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के चार सांसदों ने प्रदर्शनकारी छात्रों का साथ दिया। पुलिस ने सभी 445 परीक्षा केंद्रोंं पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। तेलंगाना समर्थक संगठनों ने परीक्षा बहिष्कार के साथ ही बंद का भी आह्वान किया था। हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच बंद का आंशिक प्रभाव देखा गया। पुलिस उपायुक्त महेश चंद्र लbा ने परीक्षा केन्द्रों में प्रदर्शनकारियों के घुसने की घटना से इंकार करते हुए कहा कि परीक्षा दे रहे कुछ छात्र प्रश्Aपत्र के साथ बाहर आए और प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की लेकिन पुलिस ने उनका जवाब दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय के समीप दो शापिंग मॉल्स और बसों पर पथराव किया।





















