कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : अभी बेचे जाने हैं समापन समारोह के टिकट

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में मात्र दो दिन बचे हैं, फिर भी समारोह के पूरे टिकटों की बिक्री पूरी नहीं हो पाई है। समारोह के महंगे टिकट अभी भी बेचे जाने हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन समिति के एक अधिकारी ने बताया कि समापन समारोह के टिकटों की कीमत 50,000, 20,000, 4,000 और 750 रूपये है। अधिकारी ने बताया, ""हमने समापन समारोह के 750 और 4,000 रूपये कीमत वाले सभी टिकटों को बेच दिया है, अब हमारे पास 20,000 और 50,000 रूपये वाले टिकट उपलब्ध हैं।"" श्रीलंका की राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह की मुख्य अतिथि हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें