नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय एथलीट के पहले दल ने गुरूवार को राष्ट्रमंडल खेल गांव में प्रवेश किया। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल के प्रमुख भुवनेश्वर कालिता ने कहा कि भारतीय दल के 495 सदस्यों में से 150 ने गुरूवार को खेल गांव में अपना स्थान हासिल किया। कालिता ने कहा कि भारत को तीन टावर आवंटित किए गए हैं जिनमें 27,28 और 29 शामिल है। गुरूवार को 150 खिलाडियों ने टावर 29 में प्रवेश लिया। गुरूवार को भारतीय दल के जिन सदस्यों को खेल गांव में प्रवेश लेना था उनमें निशानेबाजी (17), हॉकी पुरूष (20), महिला (20), लॉन बाल्स (21), जिम्नास्टिक (21), भारोत्तोलन (23) शामिल हैं। इसके अलावा 17 अर्ध खेल एथलीट और अधिकारी शामिल हैं।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल : खेल गांव पहुंचा भारतीय खिलाडियो का पहला दल





















