ऑकलैंड। राष्ट्रमंडल खेलों में शिकरत करने को राजी हए न्यूजीलैंड का कहना है कि उसके खिल़ाडी मंगलवार से गेम्स विलेज (खेल गांव) पहुंचना शुरू कर देंगे। इससे पहले खेल गांव में अधूरी तैयारियों और सुरक्षा चिंताओं की वजह से न्यूजीलैंड के इन खेलों में भाग लेने पर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। परंतु शुकवार को न्यूजीलैंड ओलम्पिक समिति (एनजेडओसी) की ओर से स्पष्ट कर दिया गया कि कीवी खिल़ाडी नई दिल्ली में तीन अक्टूबर से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगे।
स्थानीय समाचार पत्र "न्यूजीलैंड हेराल्ड" के अनुसार एनजेडओसी के अध्यक्ष माइक स्टैनले और महासचिव बैरी मैस्टर ने शुक्रवार रात इस बात का ऎलान किया। दोनों का कहना है कि खेल गांव के परिसर की तैयारियों और सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता अभी भी बनी हुई है। इससे पहले कीवी प्रधानमंत्री जॉन की ने कहा था कि अगर वह एथलीट होते तो नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों में जरूर शिरकत करते। उनके इस बयान को राजनयिक नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण माना गया। उधर, न्यूजीलैंड के एक प्रमुख साइक्लिस्ट ग्रेग हेंडर्सन ने स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों से राष्ट्रमंडल खेलों में शिरकत नहीं करने की घोषणा कर दी। इस खिल़ाडी ने इसके लिए दिल्ली में निर्मित खेलगांव की खराब स्थिति और वहां फैली डेंगू बीमारी को जिम्मेदार बताया है। वर्ष 2006 में मेलबर्न में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में रोड रेस में हेंडर्सन छठे स्थान पर रहे थे।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल: मंगलवार से खेल गांव में दाखिल होगी कीवी टीम





















