कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कांग्रेस की कोर समिति में कर्नाटक पर चर्चा

नई दिल्ली। कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज द्वारा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने संबंधी रिपोर्ट भेजे जाने के बाद कांग्रेस की कोर समिति में कर्नाटक के हालात से निपटने के लिए विभिन्न विकल्पों पर सोमवार को चर्चा हुई।
समझा जाता है कि कांग्रेस विश्वास मत के पहले 11 विद्रोही विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने पर कर्नाटक उच्चा न्यायालय के फैसले का मंगलवार तक इंतजार करेगी। पार्टी सूत्रों ने कहा कि कोर समिति में विभिन्न विकल्पों पर चर्चा हुई, इस विकल्प पर भी कि राज्यपाल की अनुशंसा के आधार पर सरकार को बर्खास्त कर दिया जाए। साथ ही इस विकल्प पर भी कि राज्य सरकार के भाग्य का फैसला करने के लिए फिर से फूलप्रूफ और निष्पक्ष विश्वास मत आयोजित किया जाए। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी और गृह मंत्री पी.चिदम्बरम ने बैठक में हिस्सा लिया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें