भारत समाचार
करीना के जन्मदिन के लिए "3 इडियट्स" की शूटिंग टाली

गौरतलब है कि पिछले वर्ष लद्दाख में इसी फिल्म की शूटिंग के कारण करीना अपना जन्मदिन नही मना सकी थी। उस वक्त भी आमिर ने सेट पर करीना के लिए केक मंगवाकर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।
फिल्म से जुडे एक सूत्र के अनुसार आमिर फिल्म "3 इडियट्स" की शूटिंग निश्चित समय पर ही खत्म कर लेना चाहते है। उनका लक्ष्य यही है कि फिल्म अपनी पूर्वनियोजित प्रदर्शन तारीख 25 दिसंबर को रिलीज हो सकें। ऎसे में करीना का जन्मदिन इस बार भी शूटिंग के आखिरी शेड्यूल के दौरान पडा। हालांकि आमिर और फिल्म के निर्देशक राजकुमार हीरानी ने तय कर लिया था कि भले ही शूटिंग टालनी पडे, लेकिन करीना को इस बार जन्मदिन मनाने दिया जाएगा।
अब 21 सितंबर से शुरू होने वाली शूटिंग 25 सितंबर से शुरू होगी। फिल्म से जुडे एक अन्य सूत्र के अनुसार फिल्म का यह अंतिम शेड्यूल 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें करीना और आमिर पर एक रोमांटिक गीत फिल्माया जाएगा।




















