आरआईएल के पेट्रोलियम ट्रस्ट ने कंपनी के 1.5 करोड शेयर बेचे
Sep 16, 2009 9:18 PM
मुंबई, 17 सितंबर। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के पेट्रोलियम ट्रस्ट ने कंपनी के 1.5 करोड शेयरों की बिक्री की है। यह बिक्री 2,125 रूपये प्रति शेयर के औसत भाव पर है, जो बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के कल के बंद भाव से 2.67 प्रतिशत कम है। शेयर बाजार में आज की गई इस बिक्री से ट्रस्ट को तकरीबन 3,188 करोड रूपये हासिल हुए है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड इस ट्रस्ट से लाभान्वित होने वाली इकलौती कंपनी है। बीएसई में दोपहर 12.08 बजे कंपनी का शेयर भाव 4.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,083.90 रूपये पर था। हालांकि इससे पहले यह नीचे की ओर 2,070.25 रूपये तक चला गया था।