मुंबई। फिल्म दबंग एक बार फिर विवादों में नजर आ रही है। अब फिल्म का गाना पाकिस्तान की एक फिल्म से धुन चुराने का आरोप लगा है। पाकिस्तानी फिल्म मि. चार्ली का गाना लडका बदनाम हुआ हसीना तेरे लिए से धुन चुराने का आरोप लगा है। मि. चार्ली का यह गाना 1993 में रिकार्ड किया गया था। इस फिल्म के गाने को पाकिस्तानी हास्य कलाकार उमर शरीफ पर फिल्माया गया था।
मुन्नी बदनाम हुई गाने का संगीत ललित ने दिया है जिस पर आरोप लगाया जा रहा है कि पाकिस्तानी फिल्म मिस्टर चार्ली के एक गाने के बोल और धुन पूरी तरह से चुराए गए है। जिस पर ललित का कहना है कि इस गाने को कॉपी नही किया गया है। यह आरोप गलत है।
भारत समाचार
मुन्नी बदनाम हुई फिर विवाद में





















