वाराणसी। उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त न्यायाधीश एम के मलहोत्रा ने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभागों में भ्रष्टावार और अनियमितताओं से जुडी शिकायतों के मद्देनजर जांच चल रही है।
मलहोत्रा ने बताया कि उन्हें प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभागों के मंत्रियों के खिलाफ भी कुछ शिकायते मिली है। माध्यामिक विद्यालयों की मान्यता संबंधी अनियमितता की शिकायतों की जांच के सिलसिले में वाराणसी पहुंचे मलहोत्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रारंभिक जांच पडताल में अब तक जो तथ्य सामने आए है उससे जान पडता है कि मानयता देने में कहीं न कही अनियमितता बरती जा रही है। ऎसे में भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के एक पूर्व अधिकारी की शिकायत पर जांच की जा रही है जिसमें कहा गया है कि बिना पैसा दिए विद्यालय को मान्यता देने संबंधी फाइलें आगे नहीं बढती।





















