कराची। पाकिस्तान हॉकी महासंघ और राष्ट्रीय कप्तान जीशान अशरफ का मानना है कि राष्ट्रमंडल खेलों में टीम के खराब प्रदर्शन का एक कारण दिल्ली में दर्शकों का बर्ताव भी रहा जो मुंबई आतंकी हमले के बाद अशिष्ट हो गए है। पीएचएफ सचिव आसिफ बाजवा ने कहा कि टीम ने उन्हें यही बताया कि 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद से उन्हें भारतीय दर्शकों से अधिक अपमान और अशिष्टता झेलना पड रहा है।
उन्होंने कहा कि अब खिलाडियों के लिए भारत में खेलना अधिक मुश्किल हो गया है। दर्शकों से मिल रहे बर्ताव के कारण उन पर अधिक दबाव बनता है। फरवरी मार्च में दिल्ली में हुए विश्वकप मे 12वें स्थान पर रही पाकिस्तान टीम के मैनेजर बाजवा ही थे। उन्होंने टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पद से हटा दिया गया था। राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तान छठे स्थान पर रहा। बाजवा ने कहा कि खिलाडियों ने उन्हें बताया कि दर्शकों के बर्ताव के कारण उन पर काफी दबाव बना। उन्होंन कहा कि हमारे लिए यह निराशाजनक है। मैं बहाने नहीं बना रहा लेकिन हमारे खिलाडियों पर अब अधिक दबाव होता है।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भारतीय दर्शक अशिष्ट थे : पाक हॉकी कप्तान





















