कोलकाता। वित्तीय वर्ष 2009-10 की चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च) में देश के सबसे ब़डे ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शुद्ध लाभ में 32 फीसदी की गिरावट आई। इस दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 1,867 करो़ड रूपए रहा जबकि वर्ष 2008-09 की समान अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 2,742 करो़ड रूपए रहा था।
बैंक की तरफ से शुक्रवार को कहा गया कि आखिरी तिमाही के दौरान कुल आय में हालांकि 1.8 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 22,474 करो़ड रूपए तक पहुंच गया। वर्ष 2008-09 की समान अवधि में यह 22,061 करो़ड रूपए था। इन नतीजों के बाद शुक्रवार को बैंक के शेयरों में चार फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
भारत समाचार
चौथी तिमाही में एसबीआई के लाभ में 32 फीसदी गिरावट




















