लंदन। हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज हॉलीवुड की फिल्मों को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने वाले तकनीशियनों को सम्मान देने के लिए तैयार हैं। क्रूज विज्युल इफेक्ट्स का काम करने वाली एक कंपनी "इंडस्ट्रीयल लाइट एंड मैजिक" पर केन्द्रित फिल्म पेश कर रहे हैं। कंपनी की 35वीं वर्षगांठ पर "आईएलएम: क्रिएटिंग द इम्पॉसिबल" प्रदर्शित होगी। एक प्रवक्ता ने बताया, ""आईएलएम ने "टर्मिनेटर 2: जजमेंट डे" के तरल धातु से बने आदमी से लेकर "जुरासिक पार्क" के विशालकाय डिजीटल डायनोसॉर जैसे सिनेमाई इतिहास के बहुत से किरदार रचे हैं।"" फिल्म में जेरी ब्रुकीमर, जॉर्ज लुकास, स्टीवन स्पिलबर्ग जैसे फिल्मकारों और सैमुअल एल. जैक्सन व रॉबिन विलियम्स जैसे कलाकारों के साक्षात्कार होंगे। आईएलएम ने अपने 35 सालों के इतिहास में करीब 300 फिल्मों के लिए काम किया है। इस कंपनी को आधुनिक विज्युल इफेक्ट्स का श्रेय दिया जाता है।
भारत समाचार
हॉलीवुड तकनीशियनों को सम्मान देंगे क्रूज





















