सेंचुरियन, 30 सितंबर। आईसीसी चैपियंस ट्राफी में सोमवार को खेले गये मैच बारिश से धुल जाने के बाद आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की जगह के लिए आज पाकिस्तान से भि़ड रहा है। पाकिस्तान पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। यदि आस्ट्रेलिया पाकिस्तान को हरा देता है तो समूह "ए" में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान बेटिंग कर रही है। इस समय पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज कामरान अकमल (7) और शाहिद आफरीदी (10) क्रीज पर है।