हैदराबाद। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 50 रन पूरे कर लिए हैं।
न्यूजीलैंड टीम ने अपना पहला विकेट चार रन के कुल योग पर गंवा दिया था। दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम चार रन बनाकर पेवेलियन लौटे थे। उनका विकेट तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने लिया। श्रीसंत ने मैक्लम को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथौं कैच कराया। मेहमान टीम ने 20 ओवर की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 55 रन बना लिए हैं। टिम मिशिंटोस ने 50 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाए हैं जबकि मार्टिन गुपटिल ने 64 गेंदौं पर एक चौके की सहायता से 21 रन बनाए हैं। तीन मैचौं की श्रृंखला में दोनौं टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनौं टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।
भारत समाचार
हैदराबाद टेस्ट : न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे





















