कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अयोध्या विवाद : कश्मीर घाटी में कफ्र्यू

श्रीनगर। अयोध्या विवाद पर अपने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ के बहुप्रतीक्षित निर्णय से पहले हिंसा की आशंका के मद्देनजर पूरी कश्मीर घाटी में कफ्र्यू लगा दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरूवार को बताया, ""अयोध्या पर आने वाले फैसले को देखते हुए श्रीनगर, गांदेरबल, कांग़ड, बांदीपोरा, सम्बल, सोपोर, बारामूला, हंडव़ाडा, कुपव़ाडा, ब़डगाम, अनंतनाग और शोपियां सहित पूरी घाटी में कफ्र्यू लगाया गया है।"" बीते तीन महीने के दौरान पहली बार अलगाववादियों के बंद और हिंसा के अलावा किसी अन्य वजह से कफ्र्यू लगाया गया है। एक स्थानीय पत्रकार ने कहा, ""पिछले तीन महीने के दौरान यह पहला मौका है जब उस कारण से कफ्र्यू लगाया गया है जिसका अलगाववादियों के कार्यक्रम से कोई वास्ता नहीं है।"" पूरी घाटी में ब़डी संख्या में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की तैनाती की गई है। कश्मीर में 11 जून से आरंभ हुई हिंसा में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें