कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

श्रीनगर में कफ्र्यू, जनजीवन प्रभावित

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में अलगाववादियों के प्रस्तावित जुलूस को विफल करने के लिए प्रशासन ने श्रीनगर में गुरूवार को कफ्र्यू लगा दिया। कफ्र्यू की वजह से दुकानें, शैक्षिक संस्थान और कार्यालय बंद रहे और स़डकों पर वाहन नहीं चले।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ""शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कफ्र्यू लगाया गया है।"" पैदल चलने तथा वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है। हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी गुट के नेता सैयद अली गिलानी ने "लाल चौक चलो" जुलूस का आह्वान किया है।
गिलानी ने पिछले करीब चार महीने से "कश्मीर छो़डो" अभियान छे़ड रखा है जिससे घाटी का जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। घाटी में गत 11 जून से जारी हिंसा में करीब 110 लोग मारे गए हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें